{"_id":"6a35823d757f908149010f64","slug":"womans-body-found-hanging-in-room-murder-alleged-etawah-news-c-216-1-etw1005-144661-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के पुरा रेवाड़ी गांव में शुक्रवार तड़के एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
आगरा के बाह क्षेत्र स्थित पार्वतीपुरा गांव निवासी अवधेश ने बताया कि चार मई 2017 को पुरा रेवाड़ी निवासी ज्ञान प्रकाश के साथ बहन रेनू (24) की शादी की थी। बताया कि तीन भाई और तीन बहनों में रेनू दूसरे नंबर की थी। रेनू के दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बहन संगीता की शादी ज्ञान प्रकाश के बड़े भाई हरगोविंद से हुई है, जिससे वह रेनू की जेठानी भी हैं। अवधेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराली दहेज की मांग को लेकर रेनू को प्रताड़ित करते थे। करीब 15 दिन पहले रेनू का अपने दो देवरों से विवाद हुआ था। मामले की शिकायत थाने में की गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मारपीट के बाद दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। शुक्रवार तड़के बड़ी बहन संगीता ने फोन कर बताया कि ज्ञान प्रकाश ने मारपीट करने के बाद रेनू को फंदे से लटका दिया है। सूचना पर वह परिजन के साथ इटावा पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पति ज्ञान प्रकाश पेशे से ड्राइवर है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया गया है।