{"_id":"a1d4055e980a2a5d0f196ff623f0bb2a","slug":"woman-robbed-in-broad-daylight-in-the-car-dragging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को दिनदहाड़े कार में खींचकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को दिनदहाड़े कार में खींचकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर कस्बे से मायके जा रही महिला को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके चौधरी पेट्रोलपंप के पास कार में सवार चार लुटेरों ने अगवा कर लिया। कार सवार महिला को ग्वालियर मार्ग पर ले गए और मारपीट कर उसके साथ लूटपाट की। लुटेरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट लिया और फिर चलती कार से महिला को कालीवाहन मंदिर के पास फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित महिला ने एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी है। बसरेहर कस्बा निवासी राजीव दुबे की 27 वर्षीय पत्नी राधिका सोमवार को अपने मायके इकदिल थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर जाने के लिए घर से निकली थीं।
विज्ञापन
बसरेहर से टेंपो में सवार होकर इटावा आईं। वह चौधरी पेट्रोलपंप के पास सुबह साढ़े 11 बजे इकदिल जाने के लिए वाहन के इंतजार में अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ खड़ी थीं। इसी बीच उनके बेटे के हाथ से चिप्स का पैकेट जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
उसे उठाने के लिए झुकीं तभी एक कार वहां आकर रुकी और उसमें सवार दो युवकों ने महिला को धक्का देकर कार में खींच लिया। बेटे को भी कार में बैठा लिया। इसके बाद लुटेरे कार भगा ले गए। कार में सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट की तथा जेवर, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया।
वारदात के बाद कार सवार लुटेरे ग्वालियर हाइवे पर कालीवाहन मंदिर के पास दोपहर के वक्त महिला और बच्चे को चलती कार से फेंककर भाग गए। पीड़ित महिला किसी तरह पैदल ही दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर पहुंची। इसी बीच मायके न पहुंचने पर परिवारीजनों को चिंता हुई।
परिजन उनकी खोजबीन करते हुए बस स्टैंड तिराहे पर पहुंच गए। बाद में पीड़ित महिला ने अपने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही मायके वालों को भी अवगत कराया। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी आ गए। पीड़ित महिला ने सोमवार की शाम को एसएसपी मंजिल सैनी के आवास पर पहुंचकर उनको पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
महिला ने बताया कि लुटेरे उसके पास से सोने की छह अंगूठी, जंजीर, कुंडल के अलावा 15 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन लूट ले गए हैं। राधिका का कहना है कि कार में कुल चार युवक सवार थे। पहले तो उन्होंने उसे यमुना में फेंकने की बात कही।
बाद में वह उसे कालीवाहन मंदिर के आगे फेंक गए। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। कोतवाल को बुलाकर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।