फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman killed, child injured after being hit by train

Etawah News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मासूम घायल

Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, child injured after being hit by train
भरथना। क्षेत्र अंतर्गत डीएफसी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई जबकि दो साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं सकी। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

भरथना-पाली संपर्क मार्ग पर घमुरिया गांव पर स्थित ओवरब्रिज पर गुजरी डीएफसी रेल लाइन के डाउन ट्रैक पर सोमवार की रात के दौरान ट्रेन से टकराकर एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके साथ दो साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसआई राम सिंह आदि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन

महिला के पास कोई कागज न मिलने पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है जबकि गंभीर घायल दो साल के मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशंका जताई जा रही है महिला अपने दो साल के मासूम के साथ रेलवे ट्रैक के पास आत्महत्या के इरादे से पहुंची थी और ट्रेन आने पर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष होने का अनुमान है। घायल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed