फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman injured in car collision dies; son injured.

Etawah News: कार की टक्कर से घायल महिला की मौत, बेटा घायल

Thu, 09 Jul 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in car collision dies; son injured.
कार की टक्कर से घायल महिला की मौत, बेटा घायलइटावा। औरैया से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुई महिला की मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल है। पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी है। फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला झपारा निवासी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी मां किरन देवी (46) के साथ औरैया के अछल्दा क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन सुमन के घर बीमार बहनोई का हालचाल लेने गए थे। बुधवार दोपहर दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तुरैया-नाहरपुर मार्ग पर नगला शिबू के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बृजेंद्र सिंह भी चोटिल हुए। दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां देर रात उपचार के दौरान किरन देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

................................................

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की गई जान
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर पेट्रोल पंप के पास पुलिया के पास ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला बल सिंह निवासी पवन (20) गुरुवार शाम बरालोकपुर से अपने गांव लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल पवन को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed