फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman injured after wall of old kothi collapsed in rain in Etawah

इटावा में बारिश में पुरानी गिरी कोठी की दीवार गिरने से महिला घायल

Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after wall of old kothi collapsed in rain in Etawah
दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हुए वाहन। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। बारिश के कारण मेहंदी वाली कोठी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला घायल हो गई और गैरेज में खड़े पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर परिजन महिला को कानपुर के निजी अस्पताल ले गए हैं। हादसे की सूचना पर सीओ सदर, सिटी मजिस्ट्रेट, दमकल वाहन और पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

शहर के पंसारी टोला में मेहंदी वाली कोठी है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे बारिश में कोठी की करीब 60 फीट दीवार भरभराकर गिर गई। कोठी के पिछले हिस्से में बने मकान में रहने वाली नीलम यादव पत्नी विकास यादव मलबे में दबकर घायल हो गईं। दो मकान और गैराज में खड़े पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

दीवार गिरने से तेज आवाज हुई। इससे आसपास घरों के लोग बाहर निकल आए। महिला को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें कानपुर के निजी अस्पताल ले गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दीवार गिरने से हुए नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सौ साल पुरानी है कोठी
गैराज के मालिक शिवराम सिंह ने बताया कि कोठी 200 से 250 साल पुरानी है। पिछले हिस्से में मकान बने हैं और खाली जगह में मोहल्ले के लोग वाहन खड़े करते हैं।

तेज बारिश में मकान की दीवार ढही
जसवंतनगर। पंचायत जैनपुर नागर गांव में शनिवार शाम तेज बारिश होने से 70 साल पुराने मकान की बाहरी दीवार गिर गई। उस समय घर में गृहस्वामी की पत्नी, दो बेटियां और बेटा था। मां पड़ोसी में गई थी और गृह स्वामी अशोक मजदूरी करने गए थे। (संवाद)

दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हुए घर को दिखाते गृहस्वामी। संवाद

दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हुए घर को दिखाते गृहस्वामी। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed