फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman injured after falling from roof due to monkey attack

Etawah News: बंदरों के हमले से महिला छत से गिरकर घायल

Mon, 05 Jan 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling from roof due to monkey attack
बकेवर। रम्पुरा व्यास गांव में बंदरों के हमले से महिला छत से गिर कर घायल हो गयी। परिजन सीएचसी पर उपचार के लिए ले गए। यहां गंभीर हालत होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से बकेवर लखना महेवा कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बंदर हर रोज किसी न किसी पर हमला कर काट ले रहे हैं। महेवा क्षेत्र के ग्राम रमपुरा व्यास निवासी रामप्रताप उपाध्याय की पत्नी विमला देवी अपने घर की दूसरी मंजिल पर शनिवार को खाना खा रही थी। बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। इससे वह असंतुलित होकर छत से नीचे जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बिमला देवी के परिजन घायल अवस्था में उन्हें कस्बा के सीएचसी ले गए। यहां सिर में चोट देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांव निवासी मनोज यादव, हरी बाबू, सुरेंद्र यादव, नाथू कुशवाहा, रामू व्यास, सतीश पांडेय, भुवनेश तिवारी समेत कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed