फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman fell from moving bike, died

Etawah News: चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 10 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman fell from moving bike, died
इटावा। दौरे की दवा लेने पति के साथ जा रही महिला सिविल लाइन क्षेत्र के सरैया चुंगी पर चलती बाइक से गिर गई। बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला को पति जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला बीरवल उदी मोड़ निवासी गिरजाशंकर मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी अनुराधा (25) व बेटों मनोहर (04) व शिवशंकर (06) के साथ बाइक से पत्नी को दौरे की दवा दिलाने राजा का बाग जा रहा था। तभी सरैया चुंगी स्थित बिजली घर के पास अचानक अनुराधा बाइक से मुंह के बल गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल पत्नी को ई-रिक्शा से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गिरजाशंकर ने बताया कि उसकी पत्नी के दौरे का इलाज एक हकीम के यहां चल रहा था। उसी की दवा लेने जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed