फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Extended trips for the New Delhi-Howrah Festival Special train

Etawah News: नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे

Sat, 26 Sep 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Extended trips for the New Delhi-Howrah Festival Special train
इटावा। रेलवे ने आगामी त्योहार को देखते हुए नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए है। पहले यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ शुक्रवार को संचालित की जानी थी। अब यह ट्रेन शुक्रवार के अलावा रविवार व मंगलवार को भी संचालित की जाएगी। इससे यात्रियों को आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली–हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन को अप में प्रत्येक रविवार व डाउन में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होनी थी। रेलवे ने आगामी त्योहार के चलते स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या बढ़ाई है। यह ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी पहले शुक्रवार के साथ रविवार व मंगलवार को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन अक्टूबर में 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 व 30 को चलेगी और नवंबर में ये ट्रेन 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27 व 29 नवंबर को संचालित की जाएगी। इस तरह ये ट्रेन अक्तूबर व नवंबर में कुल 24 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रविवार के साथ मंगलवार व गुरुवार को संचालित होगी। अक्तूबर में ये ट्रेन 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 व 29 अक्टूबर को चलेगी। नवंबर में 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 व 29 नवंबर व एक दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed