{"_id":"652cdb2733255635b90395d4","slug":"woman-dies-of-electric-shock-while-wiring-a-fan-etawha-news-c-216-1-etw1001-4062-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पंखे का तार लगाते समय करंट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पंखे का तार लगाते समय करंट से महिला की मौत
Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुरा में शनिवार शाम पंखे का तार लगाने के दौरान एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
भगवंतपुरा गांव में शनिवार शाम श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा से घर लौटीं रीतू (40) पत्नी शिवनारायण पंखा का तार बिजली के बोर्ड में लगा रही थीं। इसी दौरान करंट लगने से गिर गई। परिजन घर से बाहर थे और डेढ़ साल का पुत्र हर्षित घर पर मौजूद था। महिला के पति शिवनारायण ने बताया कि उनके दाऊ का लड़का आदेश घर पहुंचा उसने रीतू को जमीन पर पड़े और पंखे के तार का प्लग जला देखकर तुरंत सूचना दी। परिजन रीतू को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पांच बेटियां व सबसे छोटा बेटा हर्षित है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का कारण बिजली के करंट से बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही कारण का पता चलेगा।