फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman crossing the railway track in Etawah dies due to train

इटावा में रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 01 Nov 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman crossing the railway track in Etawah dies due to train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरथना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंधेशी पचार के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेजा। महिला लगभग ढाई वर्ष से अपने मायके में रह रही थी।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कंधेशी पचार के सामने रविवार की अल सुबह पांच बजे के करीब गांव की पूजा देवी (28) पत्नी सुनील की डाउन रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिस पर उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने शव का पंचनामा भर जिला पोस्टमार्टम गृह भेजा। मृतक के पिता करन सिंह के अनुसार उनकी विवाहित पुत्री पिछले ढाई वर्ष से मायके में ही रह रही थी। उसकी ससुराल जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के गांव दखनारा में है। पूजा रविवार की सुबह खेत की तरफ गई थी और रेल लाइन पार करने के दौरान यह हादसा हो गया। मृतक महिला की दो पुत्री तमन्ना (10) वर्ष तथा पलक (8) वर्ष व एक पुत्र अवतार (5 ) वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed