{"_id":"62604ffa2954da68eb12be97","slug":"woman-attempted-self-immolation-outside-dm-office-etawah-news-knp692334455","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास 11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास 11
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालती शीतल
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कचहरी परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने बेटी के साथ आत्मदाह करने लिए अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर महिला के हाथ से माचिस छीन ली। महिला का आरोप है कि परिवार के लोगों ने जबरन जमीन और घर पर कब्जा कर लिया। वह बंटवारे के लिए कहती है तो आरोपी मारपीट करने लगता है। मंगलवार की शाम को आरोपी ने बेटी पर गोली चला दी थी। थाने में कई बार इसकी शिकायत भी कर चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगरू निवासी सवित्री देवी पत्नी स्व. रमेश चंद्र बुधवार दोपहर को बेटी शीतल पत्नी राजीव और नाती के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंची। जिलाधिकारी कार्यालय में नहीं थीं। इस कारण मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर महिला की बेटी शीतल ने बोतल से अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
इस बीच कचहरी में मौजूद लोगों ने महिला के हाथ से माचिस छीन ली। महिला के आत्मदाह की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह और सीओ सिटी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला को समझा बुझाकर शांत करवाया। महिला का आरोप है कि उसके चचेरे भाई संजीव ने जबरन मकान और खेत पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि जमीन के बंटवारे के लिए कहने पर मारपीट करने लगता है। मंगलवार को जब बंटवारे के लिए कहा तो जबरन बेटी के कमरे में घुस गया और फायरिंग कर दी। बेटी के झुक जाने के कारण वह बच गई। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी भरथना केएल पटेल को मामले की निष्पक्ष जांच करने का आदेश दे दिया है।