फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   winter

शीतलहर ने किया जीना दुश्वार

Fri, 20 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
winter
इटावा। शीतलहर के चलने से पड़ रही गलनभरी ठंड से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को खिली धूप निकलने के बावजूद न्यूनतम तापमान 07 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिनभर बर्फीली हवाएं चलने से धूप भी बेअसर रही। इस वजह से बुजुर्ग और बीमार लोग घर से बाहर नहीं निकल सके। लिहाजा घरों के अंदर आग जलाकर बैठे रहे।
विज्ञापन

बर्फीली हवाएं चलने से गुरुवार को जिला अस्पताल आए मरीजों की संख्या भी रोजाना की अपेक्षा कम देखने को मिली। 850 मरीजों ने पर्चे बनवाए इनमें आधे से ज्यादा मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के रहे, सांस के मरीज भी आए। दोपहर एक बजे के बाद डाक्टरों के कक्ष में सन्नाटा नजर आया। आयुष विंग में भी आयुर्वेदिक चिकित्सक डा.अरुण कुमार मरौठिया और यूनानी चिकित्सक डा.अयाज अली सन्नाटे में बैठे रहे। दोनों चिकित्सकों ने बताया कि उनके पास भी रोजाना करीब 40 से 45 मरीज आते हैं। दवाओं की कमी नहीं है मरीज को मिल जाती है।
विज्ञापन

नुमाइश में गर्म कपड़ों की बिकी के लिए लगी दुकानों पर खरीददारों की भीड़ काफी उमड़ रही है। गरीब परिवार के लोग दुकान पर आकर मनपसंद गर्म कपड़े खरीदकर ले जा रहे हैं। दुकानदार रेहान ने बताया कि शीत लहर की वजह से कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। वह दिल्ली से गर्म कपड़े बेचने आए हैं। रोजाना करीब 20 हजार रुपये की बिक्री हो जाती है। दुकानदार दानिश राजपूत व शहजाद ने बताया कि नुमाइश चल निकली है ऐसे में बिक्री भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed