फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will be held every Sunday Family Counseling Center

हर रविवार जोड़े जाएंगे टूटे घर, सीओ की मौजूदगी में होगा परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन

Wed, 03 Jun 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 03 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Will be held every Sunday Family Counseling Center

अब से हर रविवार को टूटे हुए घरों को जोड़ने की पहल पुलिस करेगी। इस संबंध में सीओ की मौजूदगी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन करने के एसएसपी ने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिले में महिला एसएसपी के रूप में जब से मंजिल सैनी ने कमान संभाली है तब से फरियादिओं में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। इसे देखते हुए एसएसपी की ओर से माह के प्रत्येक रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी ने महिला थानाध्यक्ष से परिवार परामर्श केंद्र के संबंध में जानकारी ली थी। बताया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयेाजन जिले में किया जाता है। उसमें जो पत्रावली रखी जाती हैं उनके सम्मन/नोटिस तामीला करने वाला कोई आरक्षी महिला थाना में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर एसएसपी ने नाराजगी जताई थी। एसएसपी ने तत्काल ही प्रत्येक रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पूर्व की तरह पुलिस लाइन सभागार में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र की अध्यक्षता महिला थाना की ओर से की जाएगी था। साथ ही उन्होंने एक सीओ के उपस्थित रहने को भी कहा है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई क्षेत्राधिकारी अवकाश पर है या फिर किसी अन्य कारण से परिवार परामर्श केंद्र में उपस्थित नहीं हो पाते हैं तो उनके जगह पर क्षेत्राधिकारी चकरनगर आयोजन में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने अपने पेशकार को एक आरक्षी परिवार परामर्श केंद्र से संबंधित पत्रावलियों में जारी होने वाले सम्मन/नोटिस की तामीला के लिए नियुक्त करने का निर्देश दिया।

इन तारीखों में होगा आयोजन

-जून के प्रथम रविवार 07 जून को क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में। 
-जून के द्वितीय रविवार 14 जून को सीओ जसवंतनगर की उपस्थिति में।
-जून के तृतीय रविवार 21 जून को सीओ सैफई की उपस्थिति में।
-जून के चतुर्थ रविवार 28 जून को क्षेत्राधिकारी भरथना की उपस्थिति में।
-जुलाई के प्रथम रविवार 05 जुलाई को क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में।
-जुलाई के द्वितीय रविवार 12 जुलाई को सीओ जसवंतनगर की उपस्थिति में। 
-जुलाई के तृतीय रविवार 19 जुलाई को क्षेत्राधिकारी सैफई की उपस्थिति में।
-जुलाई के चतुर्थ रविवार 26 जुलाई को क्षेत्राधिकारी भरथना की उपस्थिति में।

हेल्पलाइन का करें प्रयोग
भीषण गर्मी के बीच बढ़ रहीं महिला फरियादियों की संख्या को देखते हुए एसएसपी ने उन्हें ‘एक नंबर भरोसे का’ 0512-2310512 तथा वाट्सएप नंबर 7704020202 का लाभ देने की सलाह दी। कहा कि फरियादी प्रार्थनापत्र का फोटो लेकर भेज दें। समस्या का समाधान 24 घंटे के अंदर घर बैठे हो जाएगा।

एसएसपी का चौकी पर छापा, इंचार्ज की क्लास ली
इटावा।
वसूली की शिकायत पर एसएसपी मंजिल सैनी ने मानिकपुर चौकी पर छापा मारा। वहां पहुंचकर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज की क्लास ली। उन पर आरोप है कि वह करीब तीन हफ्ते से एक व्यक्ति की बाइक नहीं दे रहे थे। पीड़ित चौकी पहुंचा तो उससे रुपये मांगे जा रहे थे। 

श्यामबाबू निवासी नगला जैक थाना इकदिल ने एसएसपी से चौकी पुलिस की शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि तीन हफ्ते पहले उसकी बाइक खेत पर खड़ी थी। वहां से चौकी पुलिस उसे उठा ले गई। जब वह बाइक लेने चौकी पहुंचा तो उससे पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगे गए।

आरोप लगाया कि रुपये न देने की वजह से ही उसे बाइक नहीं दी जा रही थी। चौकी पुलिस की इस शिकायत पर एसएसपी मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचीं। उन्हें देख चौकी में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्हें चौकी में बाइक खड़ी मिली तो चौकी इंचार्ज सतीश राठौर की उन्होंने क्लास भी ली।


वह चौकी में बाइक खड़ी कराने का कारण नहीं बता पाए। बाद में पीड़ित को बाइक सौंप दी गई। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी। रिपोर्ट तीन दिन में तलब की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed