{"_id":"57c47f854f1c1bc3602cb730","slug":"wifi-facility-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में भी शुरू हुई फ्री वाई-फाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में भी शुरू हुई फ्री वाई-फाई सेवा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में फ्री वाई -फाई सेवा का शुभारंभ करते नगर पालिका अध्यक्ष कु लदीप गुप्ता संटू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका ने सोमवार को दूसरे चरण में कचहरी में फ्री वाई -फाई सेवा शुरू कर दी। नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने इस सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कचहरी में नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने फ्री वाई -फाई सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि कचहरी में जिले भर के लोगों का आना जाना होता है। ऐसे में यहां पहुंचे लोग फ्री वाई -फाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे। लोग यहां नेट के माध्यम से अपने जरूरी कार्य भी कैफे पर अधिक पैसे खर्च किए बिना पूरे कर सकेंगे।
विज्ञापन
कचहरी में वाई -फाई उपकरण नवीन अधिवक्ता चेंबर की इमारत पर स्थापित किया गया है। इस मौके पर विनोद विधौलिया ने बताया कि कचहरी में फ्री वाई-फाई सेवा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले मोबाइल पर फ्री वाई -फाई -2 कनेक्ट करना होगा। इसके बाद क्रोम खोलकर 10.10.10.1 अंक डालने होंगे। इसके बाद ओटीपी चेप्टर खुलकर सामने आएगा। इसमें अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ ई मेल आईडी फीड करनी होगी।
विज्ञापन
गेट आप्शन पर क्लिक करते ही मैसेज में छह अंकों का कोड मिल जाएगा। इसे ओटीपी में फीड करने के बाद ओके करते ही फ्री वाई- फाई सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। एक दिन में एक आईडी पर एक घंटे फ्री वाई-फाई सेवा मिलेगी। दूसरे दिन फिर से यही प्रक्रिया अपनाते हुए इस सेवा का लाभ लिया जा सकेगा। इस मौके पर अधिवक्ता अनिल वर्मा, गुड्डू चौहान, मानवेंद्र सिंह चौहान, अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहे।
कंपनी बाग,कालीबांह में ऐसे लें सेवा
इटावा। विनोद विद्यौलिया ने बताया कि कंपनी बाग व कालीबांह में पहले चरण में फ्र ी वाई -फाई सेवा शुरू की गई थी। यहां इस सेवा का लाभ लेने के लिए फ्र ी वाई-फाई कनेक्ट करने के बाद गूगल क्रोम को खोलकर कुछ भी सर्च करें। ऐसा करते ही स्क्रीन पर ओटीपी पेज खुल जाएगा । इसमें नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी फीड करते करने के बाद गेट आप्शन पर क्लिक करते ही फ्री वाई -फाई कनेक्ट हो जाएगा। यहां पर भी एक आईडी को एक दिन में एक घंटे फ्री वाई -फाई सेवा का लाभ मिलेगा। फ्री वाई फाई का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन इस प्रक्रिया को अपनाना होगा।