फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wi-Fi and reading room facilities will be available in the hostel

Etawah News: छात्रावास में मिलेगी वाई-फाई और वाचनालय की सुविधा

Sun, 19 Apr 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wi-Fi and reading room facilities will be available in the hostel
इटावा। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल देने के लिए शुक्रवार को राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, गंगापुरा में चौपाल का आयोजन किया गया। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने छात्रों को बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रावास में जल्द ही आधुनिक वाचनालय (लाइब्रेरी) की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

100 सीट की क्षमता वाले इस छात्रावास में छात्रों के लिए वाई-फाई की सुविधा पहले से उपलब्ध है जिसका उपयोग वे अपनी डिजिटल पढ़ाई के लिए कर सकते हैं। उन्होंने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश छात्रावास में कराएं ताकि उन्हें बेहतर आवास और शैक्षिक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी बनवाने पर जोर दिया ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को विभाग की ओर से संचालित वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed