फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Transformers and wires obstructing construction; Corporation failing to remove them despite receiving payment.

Etawah News: निर्माण में बाधा बने ट्रांसफार्मर और तार, पैसा पाकर भी नहीं हटा रहा निगम

Wed, 02 Sep 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Transformers and wires obstructing construction; Corporation failing to remove them despite receiving payment.
इटावा। शहर में जलभराव से निजात दिलाने के लिए हो रहे नालों के निर्माण में बिजली के ट्रांसफार्मर और तार रोड़ा बने हैं। नगर पालिका ने ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन शिफ्ट कराने के लिए बिजली निगम में लाखों रुपये भी जमा करा दिए, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। नालों का निर्माण अधूरा होने से लोगों को जलभराव का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहर में अलग-अलग स्थानों पर नालाें का निर्माण कराया जा रहा है। रामलीला रोड पर निर्माण के रास्ते में बिजली निगम के ट्रांसफार्मर और लाइनें आ रही हैं। इन्हें हटाकर दूसरी जगह स्थापित कराने के लिए बिजली निगम से पत्राचार किया गया था। स्थलीय निरीक्षण के बाद निगम ने ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने के लिए 6,54,188 रुपये का इस्टीमेट तैयार किया। 10 हजार रुपये प्रक्रिया शुल्क जोड़कर नगर पालिका से कुल 6,64,188 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से निर्धारित रकम करीब एक माह पहले ही बिजली निगम के खाते में जमा करा दी गई। बावजूद मौके पर ट्रांसफार्मर और तार जस के तस हैं। नतीजा यह है कि नाला निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। बारिश के दौरान रामलीला रोड और आसपास के इलाकों में जलभराव हो रहा है। पानी सड़क पर भरने से राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिक्सी तिराहे पर नगर पालिका की ओर से स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। निर्माण के रास्ते में 11 केवी की बिजली लाइन आ रही है, इसे शिफ्ट कराने के लिए बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय से नगर पालिका को पत्र भेजा गया था। स्थलीय निरीक्षण के बाद 10 हजार रुपये प्रक्रिया शुल्क समेत कुल 13,87,499 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। नगर पालिका ने रकम को भी निगम के खाते में जमा करा दिया, लेकिन काम समय पर नहीं हो सका।
वर्जन
नगर पालिका की ओर से बिजली निगम को एक माह पहले ही धनराशि दे दी गई थी। बावजूद अब तक दो स्थानों से ट्रांसफार्मर और बिजली के तार नहीं हटाए गए हैं। नाला निर्माण न हो पाने से बारिश में जलभराव की समस्या हो रही है। बिजली निगम से दोबारा पत्राचार किया जाएगा। -संतोष कुमार मिश्र, ईओ

वर्जन
बिजली के तार और ट्रांसफार्मर को धनराशि मिलने के बाद भी क्यों नहीं हटाया गया, इसकी जानकारी करेंगे। अगर बिजली निगम के इस्टीमेट के मुताबिक धनराशि जमा कर दी गई होगी तो तात्कालिक रूप से काम शुरू करवाया जाएगा। - सुमित कुमार, एसडीओ, द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed