फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angry with his family, a young man climbed onto a transformer and sat there.

Etawah News: परिजन से नाराज युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठा

Wed, 02 Sep 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Angry with his family, a young man climbed onto a transformer and sat there.
ट्रांसफार्मर पर बैठा युवक। - फोटो : संवाद
जसवंतनगर। नवीन गल्ला मंडी के पास बुधवार शाम घरेलू कलह से नाराज युवक 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बिजली निगम के जेई ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा।
विज्ञापन

मोहल्ला न्यू गुलाब बाड़ी निवासी 30 वर्षीय शीलू पुत्र हरमुख यादव परिजन से किसी बात को लेकर नाराज था। घर में विवाद के बाद वह नवीन गल्ला मंडी के मेन गेट के पास पहुंचा और ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ गया। तुरंत ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना बिजली निगम के जेई कौशल पांडे को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जेई कौशल पांडे ने तुरंत ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति कटवा दी। गनीमत रही कि युवक के चढ़ते समय बिजली नहीं आ रही थी। परिजन और जेई के समझाने और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक नीचे उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed