फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   While trying to save the bike, the trolley broke the divider and collided with the auto, five injured

Etawah News: बाइक को बचाने में ट्राला ने डिवाइडर तोड़ ऑटो में मारी टक्कर, पांच घायल

Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
While trying to save the bike, the trolley broke the divider and collided with the auto, five injured
इकदिल। बाइक सवार की मनमानी ने ऑटो सवार पांच लोगों की जान खतरे में डाल दी। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक बाइक सवार डिवाइडर पर चढ़ाकर बाइक निकालने लगा। अचानक बाइक सामने आने से कानपुर से इटावा की ओर जा रहा ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी दिशा में पहुंचकर ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन






शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे इकदिल थाना क्षेत्र में हाईवे के डिवाइडर पर युवक बाइक चढ़ाकर निकालने लगा। बिना कट के एक दम बाइक सवार के आ जाने से कानपुर से दिल्ली की जा रहा ट्राला अनियंत्रित हो गया। ट्राला डिवाइडर पार करके इटावा से कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर पहुंच गया और सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

ऑटो में बैठी सवारियां शहर के लालपुरा के सुधीर (40) और उनकी पत्नी मधु, करमगंज की सरबती देवी (55) पत्नी कल्लू, थाना बकेवर के गांव शेरपुर के रहने वाले ऑटो चालक राजकुमार(43) हादसे में घायल हो गए। वहीं बाइक सवार अनिरुद्ध सिंह बचने में बाइक गिरने से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो मे फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। ट्राला चालक झारखंड के थाना हमीरबाग के गांव कोरली बरी के मोहम्मद आरिफ पुत्र दिलजान मियां ने बताया कि सरिया लाद कर दिल्ली ले जा रहे थे। ट्रक के आगे चल रहे कार सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद बाइक सवार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------------


एक घंटे तक बाधित रहा हाईवे::::::

हादसा होते ही हाईवे के दोनों तरफ करीब एक घंटे तक जाम लग गया। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा मय फोर्स के पहुंचे और हाईवे ऑटो में फंसे घायलों को अस्पताल भेजा। ट्रक और ऑटो को क्रेन की सहायता से हटाकर हाईवे रोड को सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed