{"_id":"5ed294ae8ebc3e90701b9068","slug":"wheat-purchased-from-middlemen-at-purchasing-center-etawha-news-knp56287716","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर खरीदा गया बिचौलियों से गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर खरीदा गया बिचौलियों से गेहूं
विज्ञापन
फोटो संख्या 01 : किसान सेवा सहकारी समिति खरगपुर सरैया में जांच करते ताखा तहसीलदार श्रीराम यादव
- फोटो : ETAWHA
किसान सेवा सहकारी समिति खरगपुर सरैया में बिचौलियों से गेहूं खरीद का मामला पकड़ में आया है। तहसीलदार ताखा ने गेहूं खरीद केंद्र पर 1300 बोरी गेहूं पकड़ा। केंद्र प्रभारी इन गेहूं की बोरियों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। तहसीलदार ताखा ने इसकी रिपोर्ट अपर जिला अधिकारी को भेजी है।
ताखा तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्रों पर बिचौलियों के माध्यम से खरीद करने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने निरीक्षण में गड़बड़ी पकड़ी।
जब केंद्र प्रभारी राकेश यादव से गेहूं खरीद से संबंधित जानकारी मांगी गई तो वह मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा पाए। साथ ही गेहूं खरीद की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन होने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने जिला विपणन अधिकारी संतोष पटेल से जानकारी ली। तो उन्होंने सभी कागजात आफलाइन होना भी आवश्यक बताया। जिससे मौके पर सत्यापन किया जा सके। तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि केंद्रों पर गंभीर अनियमितता मिली है।
1300 बोरी में गेहूं मिला है जिसके लिए गेहूं खरीद प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अपर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं, उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य ने बताया जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।