फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wheat procurement will begin from 17th at 67 centres.

Etawah News: 67 केंद्रों पर 17 से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Sun, 01 Mar 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will begin from 17th at 67 centres.
इटावा। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं की खरीद 17 मार्च से शुरू होगी। इस बार विभिन्न संस्थाओं के 67 क्रय केंद्र खुलेंगे। केंद्रों पर बोरा आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसमें खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 34, पीसीयू के 14 और खाद्य निगम के पांच केंद्र शामिल हैं। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक किसान खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल या यूपी किसान मित्र मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के समय किसानों को अपनी गेहूं की बोई गई जमीन रकबा का सही विवरण दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

पंजीकरण को अंतिम रूप देने के लिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से लॉक करना अनिवार्य है। विभागीय अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करें। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडे ने बताया कि केंद्रों पर स्टाफ की तैनाती, जियो टैगिंग, बोरे, कंप्यूटर, इटरनेट कनेक्शन और किसानों की सुविधा के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed