फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   wheat field caught fire

Etawah News: शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, दस बीघा फसल जली

Mon, 17 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 17 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
wheat field caught fire
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर में रविवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से दस बीघा से अधिक फसल जल गई। किसानों ने निजी साधनों से आग पर काबू पाया। आग से जली फसल में किसान गुड्डू सिंह, मनबोधन सिंह, सुरेश सिंह और पिंटू सिंह शामिल हैं। घटना में ठेके पर खेत लेकर खेती करने वाला किसान पिंटू सिंह नुकसान देख अपने आपको रोक न सका और रोने लगा। लेखपाल अविनाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने आंकलन करके नुकसान की रिपोर्ट तहसील भेजी है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव केसरीखेड़ा निवासी मनीष (22) किसी काम से बाइक लेकर अचलगंज गया था। रविवार दोपहर घर लौटते समय चमियानी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कस्बा इंचार्ज जीतेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed