{"_id":"69e517336d82004192041bd5","slug":"wheat-bundles-and-residue-burnt-in-the-fire-etawah-news-c-216-1-etw1005-141398-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आग से गेहूं के गठ्ठे व अवशेष जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आग से गेहूं के गठ्ठे व अवशेष जले
विज्ञापन
फोटो 16: खेत में पड़े गेहूं के गठे में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
आग से गेहूं के गठ्ठे व अवशेष जले
आग की दो अलग-अलग घटनाओं में गेहूं के गठ्ठे व अवशेष जले
भरथना। क्षेत्र के गांव पत्तापुरा सिन्हुआ में रविवार की सुबह आग लगने से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
रविवार सुबह करीब नौ बजे पत्तापुरा-सिन्हुआ निवासी बड़ेलाल के खेतों में पड़े करीब पांच बीघा गेहूं के अवशेष जल गए। इसकी सूचना मिलते ही बड़ेलाल समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं होने पर दमकल को सूचना दी। दमकल गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान खेत में पड़े सभी अवशेष जल चुके थे। इससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
साथ ही जानवरों के लिए चारा की समस्या खड़ी हो गई। ग्रामीणों ने चर्चा थी कि किसी ने जलती हुई बीड़ी खेत में फेंक दी, जिससे आग लग गई। वहीं, दूसरी घटना क्षेत्र के गांव गोपियागंज की है। यहां गांव निवासी किसान सोबरन सिंह के खेतों में रखे गेहूं के गठ्ठों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप से ले लिया। दमकल टीम ने काफी देर मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर किसानों के हुए नुकसान का आकलन किया।