{"_id":"588b88044f1c1b3e0fcf5933","slug":"we-will-win-religiuos-battle-says-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मयुद्ध में जीत हमारी ही होगी: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मयुद्ध में जीत हमारी ही होगी: शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओें को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाहर की शक्तियों से लड़ा जा सकता है। मगर भितरघात करने वालों से नहीं। इसी का वे शिकार हुए हैं। हमारे पास और भी रास्ते थे, मगर वह उन रास्तों पर नहीं जाना चाहते। समाजवादी पार्टी नेताजी मुलायम सिंह यादव ने बताई है। वह नेताजी को कभी नहीं छोड़ेंगे। वह शुक्रवार को कस्बे में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन के दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से धर्मयुद्ध में जीत उनकी ही होगी। उन्हें पद की लालसा कभी नहीं रही। वे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पहले भी रहे चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2003 में जब नेताजी मुख्यमंत्री बने थे तब उनके नाम का प्रस्ताव उन्होंने ही रखा था। उन्होंने कहा कि मुझे पद नहीं बल्कि नेताजी तथा जनता का साथ चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि नेताजी के सामने जो काम एक महीने में हुआ करते थे उन कामों के लिए अब दो-दो वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता से ज्यादा कार्य किया। गरीबों की जमीनों पर हो रहे कब्जे और गलत कामों का वह विरोध करते रहेंगे। जसवंतनगर की जनता में नेताजी तथा हमारा हमेशा साथ दिया है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि वह जब पहली बार विधायक बने थे तो 13 हजार वोटों से जीते थे। दूसरी बार बह 33 हजार वोटों से जीते। इसके बाद 51 हजार तथा पिछला चुनाव 81 हजार वोटों से जीते थे। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अबकी बार उससे भी ज्यादा वोटों से जिताकर भेजेंगे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर अनुज मोंटी यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, डा. ब्रजेश यादव, महावीर सिंह यादव, कर्मराज सिंह यादव, खन्ना यादव, डा. स्वराज श्रीवास्तव, अशेाक क्रांतिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्षतानारायण गुप्ता ने की। संचालन सभासद राजीव यादव ने किया।
विज्ञापन