फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   waterlogging in Yduvanshnagr, situation is bad

यदुवंशनगर में जलभराव से हालात बदतर

Mon, 23 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 23 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
waterlogging in Yduvanshnagr, situation is bad

सीएम के जिले के कई मोहल्लों की तस्वीर बदहाल है। इन मोहल्लों में न गलियां हैं और न नालियां। जलभराव की समस्या ने जीना दूभर कर दिया है। लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंशनगर, शिवानगर, अड्डा नूरखां के बाशिंदों ने सोमवार को अमर उजाला को कॉल कर मोहल्ले की समस्याएं गिनाईं। अमर उजाला की टीम ने मौके पर जाकर जो देखा उसे वैसा ही बयां कर रही है।

विज्ञापन


नई मंडी के सामने बसे यदुवंशनगर मोहल्ला में जलभराव अभिशाप बन गया है। यहां के मोहल्ला शिवानगर, अड्डा नूरखां में में गलियां कच्ची होने के कारण घरों से निकला पानी रोड पर भरा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पानी भरा ही रहता है।
विज्ञापन


बरसात होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं।। लोगों का कहा है कि नई मंडी से एक नाला निकला है, उस नाले की सफाई ढंग से करा दी जाए तो समस्या खत्म हो जाएगी। नाला चोक है। इसके अलावा गंदा पानी निकालने के लिए कोई दूसरा उपाय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि नाले को जुगरामऊ तक खोद कर सेंगर नदी में डाल दिया जाए तो भी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। तहसील दिवस के अलावा पालिका बोर्ड की बैठक में भी कई बार मांग उठ चुकी है। पालिका की ओर से महज आश्वासन दिए जा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed