फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Waterlogging due to broken pipeline, farmers and traders worried

Etawah News: पाइपलाइन टूटने से जलभराव, किसान-व्यापारी परेशान

Fri, 02 Jan 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to broken pipeline, farmers and traders worried
जसवंतनगर। नवीन गल्ला व थोक सब्जी आड़त मंडी परिसर में नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन टूटने से जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार बहते पानी के कारण मंडी परिसर और आसपास की सड़कों पर भी पानी भर गया है जिससे किसानों और व्यापारियों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई हो रही है। यह समस्या पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है, और शिकायत के बावजूद अभी तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन



मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों ने बताया कि जलभराव के कारण मंडी परिसर और मुख्य मार्ग बदहाल हो गया है। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे भारी वाहनों का प्रवेश भी मुश्किल हो गया है। दो दिन पूर्व मरम्मत के लिए गड्ढा खोदा गया था, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से उसमें पानी भर गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मंडी में आते-जाते हैं, और यह स्थिति उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन रही है।
विज्ञापन



किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में ईओ श्याम वचन सरोज ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं, और मरम्मत कार्य में देरी के कारणों की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed