फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Warmly all upset

जैसे आसमान से बरसी आग

Sun, 24 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 24 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Warmly all upset

सूरज की तपिश लगातार रौंद्र रूप दिखाती जा रही है। पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे घर से बाहर निकलो तो जैसे लग रहा है कि आग बरस रही है। आदमी ही नहीं पशु और पक्षी भी बेतहाशा गर्मी से बेहाल हैं।

विज्ञापन


दिन पर दिन गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। वैसे तो तीन चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन रविवार को तो आसमान से आग बरसती महसूस हुई। दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन


दोपहर में बहुत ही जरूरी काम से ही लोग घर से निकल रहे हैं। गर्मी बढ़ने से रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर पानी के पाउच बेचने वालों की भी चांदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की शाम को हल्की सी आंधी आने के बाद थोड़ा सा मौसम बदला था। शनिवार को तो सुबह से ही सूरज ने अपनी तपन बिखेर दी। रविवार होने के बाद भी लोग खरीदारी तक के लिए बाहर नहीं निकले। दोपहर में शहर की सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार खाली बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे।

रिम्स के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने कहा कि लोगों को ज्यादातर सूती और हल्के रंग वाले ही कपड़े पहनने चाहिए। बाहर निकलते वक्त खूब पानी पीकर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी में दूध का बना सामान बहुत जल्दी खराब होता है। इसके अलावा सलाद बनाकर बाहर रखने से उस पर मक्खी बैठती हैं।

इसके सेवन तबीयत खराब हो जाती है। एसी से एकदम बाहर भी नहीं निकला चाहिए। एसी से निकलने के बाद ऐसी जगह खड़े होकर टेंप्रेचर नार्मल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में ज्यादा दूर तक बाइक से नहीं जाना चाहिए। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

ताखा व ऊसराहार में आंधी ने मचाई तबाही
ऊसराहार(इटावा) शनिवार की दोपहर को आई तेज आंधी ने ताखा तथा ऊसरार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों की संख्या में पेड़ टूटने से रास्ते अवरुद्ध हैं।

बिजली के 40 से अधिक पोल टूट जाने से पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है। भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण तथा  दो दर्जन से अधिक गांवो में आपूर्ति नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी के  मौसम में बिजली न आने से ग्रामीण क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। आंधी से ऊसराहार तथा ताखा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई है।

भरथना से आने वाली 33 केवीए  की लाइन के तीन पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से तीन सब स्टेशनों ऊसराहार, ताखा, बेलाहार को बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में 40 से अधिक पोल टूटने की सूचना है।

नगला खलक, पालन अड्डा, ऊसराहार, सरसईनावर, ताखा,  हविलिया, हिरयानी, हकीकतपुरा  आदि सहित तीन दर्जन से अधिक गांवों में पिछल 42 घंटों से बत्ती गुल है। गर्मी में लोग परेशान हैं।


अवर अभियंता गिरिजाशंकर वर्मा ने बताया कि बिजली व्यवस्था बहाल करने में 24 घंटे से भी अधिक का समय लगने की संभावना है। उधर ऊसराहार-भरथना मार्ग पर एक ईदगाह का हिस्सा भी ढह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed