{"_id":"6ad3ba1f823ba4d50a0fe205","slug":"vts-failure-system-showing-incorrect-bus-locations-etawah-news-c-216-1-etw1005-151632-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वीटीएस फेल... बसों की गलत लोकेशन बता रहा सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वीटीएस फेल... बसों की गलत लोकेशन बता रहा सिस्टम
Sat, 17 Oct 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15: डिस्प्ले स्क्रीन फर्रुखाबाद जाने वाली डिले दिखाया जाता। संवाद
इटावा। बस स्टैंड पर लगाया गया वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) बसों की लाइव लोकेशन गलत बता रहा है। इसकी मुख्य वजह वीटीएस सिस्टम में कुछ दिन पहले आई खराबी है। बसों का लाइव लोकेशन गलत बताने से यात्रियों को परेशानी होती है। ऐसे में उन्हें पुरानी तकनीक पूछताछ केंद्र पर बसों की जानकारी लेनी पड़ती है। शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने बस स्टैंड पर लगे वीटीएस की पड़ताल की तो इसकी पोल खुली। इसमें फर्रुखाबाद जाने वाली बस को डिस्प्ले स्क्रीन पर डिले दिखाया जा रहा था जबकि यह बस प्लेटफार्म पर यात्रियों के आने का इंतजार कर रही थी।
-- --
सीन-1
स्क्रीन पर डिले, बस प्लेटफार्म पर खड़ी
शनिवार को दोपहर बस स्टैंड की डिस्प्ले स्क्रीन पर फर्रुखाबाद जाने वाली बस को डिले दिखाया जा रहा था। इस स्क्रीन को देखकर यात्री परेशान हो रहे थे। फर्रुखाबाद जाने वाले जगजीत सिंह ने जब बस के बारे में ऑपरेटर मिथलेश सक्सेना से पूछताछ की। इस पर उन्होंने बताया कि बस आ चुकी है। 10 मिनट में फर्रुखाबाद के लिए निकल जाएगी।
-- -- -
सीन-2
स्क्रीन पर दिख रहा ऑन टाइम, 30 मिनट पहले जा चुकी थी बस
बस स्टैंड पर फजलगंज डिपो की बस संख्या यूपी 78 सीटी 1552 रोडवेज बस को डिस्प्ले स्क्रीन पर ऑन टाइम दिखाया जा रहा था। इसकी वजह से यात्री बस आने का इंतजार कर रहे थे। करीब 20 मिनट बाद बस न आने पर कानपुर जाने वाली नेहा व रोहित ने पूछताछ केंद्र पर जानकारी ली। इस इस उन्होंने बताया कि यह बस 30 मिनट कानपुर के लिए निकल चुकी है।
विज्ञापन
-- -- --
यह होता है वीटीएस
किसी वाहन की लाइव लोकेशन जानने के लिए गाड़ी में जीपीएस लगाया लगाया जाता है। इससे वाहन की लाइव लोकेशन पता चलती है। इसी माध्यम से पता चलता है कि वाहन कहां है और कितनी देर में कहां पहुंचेगा। तकनीकी समस्या की वजह से वीटीएस काम न करने से लाइव लोकेशन गलत बताने से यात्रियों को परेशानी होती है।
-- --
बस स्टैंड से हर रात सात-आठ हजार यात्री करते हैं अप-डाउन
इटावा बस स्टैंड से शहर समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के सात से आठ हजार बस यात्री अप-डाउन करते हैं। अधिकतर यात्री शहर के यात्री गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, आगरा, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ, औरैया, कानपुर देहात आदि जिलों में अक्सर यात्रा करते हैं।
-- -
बस स्टैंड पर लगे वीटीएस की खराब होने की सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो तकनीक टीम की मदद से इसको सही करवाया जाएगा। इससे यात्रियों को बसों की सही लोकेशन पता चल सके। जल्द ही इसको ठीक करवाया दिया जाएगा।
-अमित कुमार, एआरएम इटावा डिपो।