{"_id":"588102504f1c1bc346efe468","slug":"voters-will-educate-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करेंगे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करेंगे छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते डीएम शमीम अहमद खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शमीम अहमद खान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानाचार्यों की बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को निकलने वाली मतदाता जागरूकता रैली में कक्षा 9, 11 एवं इससे ऊपर की छात्र-छात्राओं की ही सहभागिता कराई जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि रैली के निर्धारित रूट को सुरक्षित कर लिया जाए। साथ ही पुलिसबल भी तैनात किया जाए। उन्होंने बच्चों के लिए पानी आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि रैली के साथ कम से कम तीन एंबुलेंस डाक्टर व दवाओं के साथ मौजूद रहें।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह ने बताया कि रैली में विभिन्न विद्यालयों के लगभग पांच हजार छात्र-छात्राएं सहभागिता करेंगे। जो अपने हाथों में मतदान क्यों जरूरी है, सभी को मतदान करना चाहिए आदि संबंधित बैनर, पोस्टर और स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लिए रहेंगे। रैली की शुरुआत सुबह 11 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज से होगी। डीएम शमीम अहमद खान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में सभी एसडीएम, डीआईओएस देवेंद्र प्रकाश, बीएसए ओपी सिंह, प्रधानाचार्य संत विवेकानन्द डा. आनन्द, नेहरू युवा केंद्र के जिला समंवयक गोपाल भगत, मोहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे।