फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   vivaad mein bhateeje ne taoo ko maaree laathee, maut

विवाद में भतीजे ने ताऊ को मारी लाठी, मौत

Fri, 01 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
vivaad mein bhateeje ne taoo ko maaree laathee, maut
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के नगला सुंदर गांव में शुक्रवार को दोपहर दो भतीजों और बेटे के बीच हो रहे झगड़े में बीच बचाव कर रहे ताऊ को आरोपी ने लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया, जिनकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने ताई को भी पीट दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को परिजनों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बकेवर के नगला सुंदर गांव निवासी जवाहर लाल (60) किसान है। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी बुद्धा के साथ खेत गए थे। दोपहर करीब एक बजे जवाहर लाल के छोटे भाई मोतीलाल के बेटे अनवीर व जयवीर के बीच घर के पास जानवर बांधने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी वहां पर जवाहर लाल का बेटा सुखवीर पहुंचा और दोनों को समझाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान खफा अनवीर, अपने चचेरे भाई सुखवीर से झगड़ा करने लगा। इसी बीच खेत से किसान जवाहर अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे और बेटे व भतीजों के बीच मारपीट होती देख वृद्ध दंपती ने बीच बचाव करने लगे।
आरोप है कि बचाव करने के दौरान अनवीर ने अपने ताऊ जवाहर के सिर में लाठी मार दी, जिससे वह मरणासन्न हो गए। आरोपी अनवीर ने ताई को भी पीटकर घायल कर दिया। इसी बीच झगड़े की सूचना किसी ने डायल 112 पर परिजनों ने दी।
सूचना पर डॉयल 112 व थाना प्रभारी विद्या सागर पुलिस बल के साथ मौके पर मौके पर पहुंचे और मरणासन्न जवाहर लाल और जिला अस्पताल लेकर आए, जबकि घायल वृद्धा को महेवा सीएचसी ले गए।
डाक्टरों ने किसान जवाहर लाल को मृत घोषित कर दिया। वही महिला बुद्धा देवी की हालात नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
आरोपी और मृतक के बेटे के बीच शराब के बीच में झगड़ा हुआ था। बचाव करने के दौरान आरोपी ने अपने ताऊ के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

भाग रहे आरोपी को परिजनों ने पकड़ा
जवाहर लाल व चाची बुद्धा देवी को पीटकर भाग रहे आरोपी अनवीर को परिजनों ने मौके पर दबोच लिया और पीटकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed