फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   virodh

ग्रामीणों ने सड़क मरंमत का काम रुकवाया

Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
virodh
बकेवर। मानक के अनुरूप काम न होने का आरोप लगा ग्रामीणों ने कुड़रिया-कंढैया मार्ग का मरम्मत कार्य रुकवा दिया। सूचना पर पहुंचे जेई ने ग्रामीणों के सामने ही डाली गई गिट्टी की परत की माप कराई। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक के कुड़रिया गांव से कंढैया जाने वाली 2.1 किमी सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया। गांव के मोहित, रविंद्र कुमार, सतेंद्र, शिवकुमार, प्रमोद कुमार, मयंक आदि ने निर्माण कार्य सही न होने का आरोप लगाते हुए रुकवा दिया। मौके पर लगे मजदूरों, मशीनों को आगे कार्य न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सड़क निर्माण रोके जाने की जानकारी होने पर पीडब्ल्यूडी के जेई मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जेई से शिकायत की। बताया कि जर्जर सड़क पर माप के हिसाब से गिट्टी और डामर की परत सही मोटाई में नही डाली जा रही है। शिकायत पर जेई ने ग्रामीणों के सामने ही सड़क पर डाली जा रही गिट्टी की परत की माप कराई। इसके बाद काम शुरू होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई मनोज कुमार ने बताया कि सड़क 2.1 किमी लंबी है। करीब 16 लाख रुपये से मरम्मत का कार्य होना है। ग्रामीणों ने सड़क की परत सही न डाली जाने की शिकायत की थी। मानक में 20 मिमी. की परत डाली जानी है। ग्रामीणों को समझाने के साथ निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को भी मानक के अनुरूप काम कराने की हिदायत दी गई है।

सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार ने एक बड़ा व दो छोटे रोलर मंगाए थे। बड़ा रोलर खराब होने से काम रोकना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बड़ा रोलर जानबूझकर नही चलाया जा रहा है। इसके चलाने से गिट्टी गहराई तक दब जाने से सड़क लंबे समय तक बेहतर बनी रहती है। अभी तक केवल छोटे रोलर चलवाए जा रहे हैं। इससे परत गहराई तक न बैठने से कुछ समय बाद ही सड़क उखड़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed