फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Viral video of the then Tehsildar abusing

Etawah News: तत्कालीन तहसीलदार का गालियां देते वीडियो वायरल

Mon, 10 Jul 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 10 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Viral video of the then Tehsildar abusing
सैफई (इटावा)। सिटी मजिस्ट्रेट के एक कर्मचारी को गाली देते हुए एक अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गाली देने वाले तत्कालीन तहसीलदार बताए जा रहे हैं। उनका तबादला अंतरजनपदीय होने के बाद उन्हें शनिवार को ही रिलीव किया गया है।
विज्ञापन




वायरल वीडियो लगभग चार मिनट चार सेकेंड का है। इसमें गाली देने वाले अधिकारी एक जाति विशेष से चिढ़ने की बात कह रहे हैं। एक अधिकारी का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि तीन गाड़ियां हमें दी गईं, लेकिन आई एक भी नहीं। कह रहे हैं, देखो अभी भी एक गाड़ी आने की बात कही है आती है या नहीं आती है...देखते हैं। वह एक कर्मचारी को भी फोन करके कह रहे हैं कि आपके कार्यकाल में तो गाड़ी नहीं मिलेगी। कर्मचारी कह रहा साहब से पूछ लें...तो अधिकारी कह रहे हैं कि आपको गाड़ी खड़ी करनी है और कहना है कि साहब गाड़ी लेकर हाजिर हो गया हूं। यह अधिकारी तत्कालीन तहसीलदार जगदीश सिंह बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, जगदीश सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल हो रहा है। वह पूरी तरह से फर्जी है। उसको एडिट किया गया है। कुछ लोग यहां गलत काम कराने का दबाव बना रहे थे। वही लोग इस तरह का वीडियो एडिट करके बदनाम करने के लिए वायरल कर रहे हैं। वीडियो की जांच हो जाएगी स्पष्ट हो जाएगा वीडियो में हमारी आवाज है या नहीं। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उक्त वीडियो कब का और किसका है, यह जांच के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed