फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   violacin en grupo y asalto a trabajador de saneamiento

सफाई कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट

Tue, 29 Mar 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
violacin en grupo y asalto a trabajador de saneamiento
सैफई (इटावा)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में सफाई कार्य देखने वाली संस्था के मैनेजर और सुपरवाइजर सहित तीन अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सफाईकर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में आवेदन दिया था। उसने सफाई कार्य देखने वाली संस्था के मैनेजर जितेंद्र यादव, सुपरवाइजर कमल किशोर शाक्य हाल निवासी न्यू कैंपस जी ब्लॉक सैफई सहित तीन अज्ञात खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया था। पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि पिछले कई वर्षों से ठेके के माध्यम से विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्य करती चली आ रही है। उसने आरोप लगाया कि मैनेजर और सुपरवाइजर ने बदनीयती के चलते उसे लालच दिया। बाद में नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन

19 सितंबर 2021 को शाम करीब सात बजे विश्वविद्यालय से घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में तमंचा लगाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली। सोमवार को कोर्ट के ओदश के बाद मैनेजर जितेंद्र यादव और सुपरवाइजर कमल किशोर शाक्य सहित तीन अज्ञात लोगों पर सैफई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed