फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Villagers put the jam

ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 18 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 18 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers put the jam
हाईवे पर बकेवर बाईपास पूर्वी तिराहा पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर बुधवार को गांव शेरपुर कोठी मतिरामपुर कछपुरा के ग्रामीणों ने जाम लगा कर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्या का अविलंब समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन



ज्ञापन देने के बाद लोगों ने  फिर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाए लोगों को खदेड़ा।  हाईवे पर पूर्वी तिराहा एवं पश्चिमी को सिक्सलेन निर्माण कराने वाली कंपनी ने कुछ समय पूर्व कार्य बंद कर दिया।
विज्ञापन



इसके चलते बकेवर के आसपास के कई गांवों के लोगों को बकेवर आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के चलते पूर्वी तिराहे पर बुधवार को सुबह 11 बजे गांव शेरपुर मतरामपुर कोठी आदि गांवों के लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



  जाम लगाने की सूचना थाना पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष बकेवर बिजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझाबुझा कर जाम खत्म कराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग पर थानाध्यक्ष बकेवर ने एसडीएम भरथना को सूचना दी।


एसडीएम भरथना तहसीलदार भरथना सुभाष चंद यादव को ज्ञापन लेने भेजा। अंडर पास बनाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तहसील दार भरथना को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed