फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Video suspended in fraud of Rs 8.25 lakh

Etawah News: सवा आठ लाख रुपये की धांधली में वीडीओ निलंबित

Fri, 06 Oct 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 06 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Video suspended in fraud of Rs 8.25 lakh
इटावा। सवा आठ लाख रुपये की धांधली के मामले में डीडीओ ने ग्राम पंचायत नसीरपुर बोझा के वीडीओ को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही गबन में सांठगांठ होने पर डीडीओ ने डीपीआरओ को ग्राम प्रधान और उपायुक्त मनरेगा को तकनीकी सहायक पर कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन



जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा ने बताया कि महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत नसरीपुर बोझा में तैनात वीडीओ राम कुमार गुप्ता मनरेगा और विभागीय कार्यों की जांच में आठ लाख 25 हजार 856 रुपये के गबन पाया गया है। इनकी ओर से मनरेगा में कार्य न करने वाले 17 व्यक्तियों को 1,95,822 का अनियमित रूप से भुगतान कर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया। एक ही कार्य (नसीदीपुर सरहद से मुड़ैना कला तक नाला सफाई कार्य नसीरपुर बोझा) पर दो बार 2,40,264 का अनियमित रूप से भुगतान किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मृतक मनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार के जाॅब कार्ड संख्या 216 से 12,567 रुपये का भुगतान करा लिया। माधवी पत्नी अरुण कुमार के पशुशेड निर्माण के नाम पर 87, 994 रुपये निकाल लिए गए। जबकि मौके पर कोई निर्माण नहीं कराया गया। प्राथमिक विद्यालय घुघसीना के पास तालाब का सुंदरीकरण व सफाई के कार्य 80 प्रतिशत जेसीबी मशीन से काम कराया गया। इस पर खर्च दिखाकर 2,09,080 का दुरुपयोग किया गया। सूरजमुखी पत्नी बदलू का पशुशेड के लिए खरीदा गया सामान कार्य से अधिक दिखाया गया है। इसमें 50,129 रुपये का दुरुपयोग किया गया। गांव में छह कार्यों पर नागरिक सूचना बोर्ड के नाम पर प्रति बोर्ड पांच हजार निकाले गए, जबकि मौके पर कोई बोर्ड न लगाकर 30 हजार रुपये का गबन किया गया है। जांच में यह सभी मामले सिद्ध होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस गबन में प्रधान और तकनीकी सहायक की सांठगांठ होने पर डीपीआरओ और उपायुक्त श्रम रोजागार को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed