फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Video of clash between constable and businessman at police station goes viral

Etawah News: चौकी में सिपाही और कारोबारी के बीच झड़प का वीडियो वायरल

Fri, 27 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Video of clash between constable and businessman at police station goes viral
इकदिल। दो मिनट में झेल जेओ, मरेंगे तो मार के मरेंगे...। चितभवन चौकी में पुलिस के सिपाही से एक कारोबारी की झड़प और का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कारोबारी सिपाही को धमका रहा है। वीडियो करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें रिश्वत लेने संबंधित आरोप भी हैं। सीओ सिटी ने इस मामले में वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि सिपाही की ओर से कोई रिश्वत नहीं ली गई है। उसे देने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

चितभवन क्षेत्र के ही बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी की पुलिस के सिपाही से झड़प का वीडियो रात का है। इसमें दोनों के बीच बहस हो रही है। गाली गलौज और सिपाही को धमकाया भी जा रहा है। रिश्वत लेने के आरोप हैं। वीडियो के अनुसार कारोबारी अपने एक साथी के साथ चौकी पर पहुंचा था। सिपाही की ओर से कोई बात दारोगा से कहने से नाराज थे। इसी बात पर दोनों के बीच काफी तीखी बहस हो रही थी।
विज्ञापन

मामला हाथापाई तक पहुंचता दिखा, हालांकि इसमें बीच-बचाव भी किया गया। बताया जा रहा है कि कारोबारी मिट्टी खनन का काम भी करता हैं। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि रात में खनन नहीं किया जा सकता। सिपाही को रिश्वत देने के मामले के वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि सिपाही ने रुपये लिए नहीं हैं। उसे देने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed