फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Video of bank manager misbehaving with customer goes viral

बैंक मैनेजर का ग्राहक से बदसलूकी का वीडियो वायरल

Wed, 10 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Video of bank manager misbehaving with customer goes viral
ग्राहक से बदसलूकी करता बैंक मैनेजर (लाल घेरे में )। - फोटो : ETAWHA
निवाड़ीकला। मंगलवार को कस्बा स्थित पूर्वांचल बैंक में कार्यवाहक शाखा प्रबंधक द्वारा ग्राहक से बदसलूकी का वीडियो वायरल हो गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा है और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल बैंक निवाड़ीकला के कार्यवाहक मैनेजर आशीष कुमार का ग्राम खितौरा निवासी ग्राहक राजेश से धन निकासी को लेकर झगड़ा हो गया। अंत में नौबत हाथापाई तक आ गई। वीडियो में मैनेजर राजेश को बैंक से बाहर निकालने और देख लेने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। झड़प के दौरान बैंक में 10-12 लोग मौजूद थे जिनमें से किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और देर शाम तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते रहे। इस बारे में ग्राहक राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने तीन बजे धन निकासी के लिए पासबुक जमा की थी और एक घंटा इंतजार के बाद मैनेजर ने यह कहकर पासबुक वापस कर दी कि सिस्टम बंद हो गया है। जब उसने धन निकालने की बात कही तो मैनेजर बिगड़ गए और बदसलूकी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बैंक मैनेजर आशीष कुमार का कहना है कि बैंक में भीड़ ज्यादा होने की वजह से समय लग रहा था, राजेश जल्दी रुपये निकासी करवाने के लिए दबाव बना रहा था, कोई विवाद नहीं हुआ था।

ग्राहकों से बदसलूकी करना कतई ठीक नहीं है। मामला गंभीर है, वायरल वीडियो की जांच के लिए जिले से एक अधिकारी को नियुक्त कर दिया है जो स्थलीय जांच और ग्राहक से बातचीत करेगा। दोषी पाए जाने पर बैंक कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- लाल विश्वनाथ बहादुर पाल, आरएम पूर्वांचल बैंक इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed