{"_id":"5eb6e95b8ebc3e90a4078bef","slug":"vegetable-fruit-and-milk-shops-will-open-from-7-am-to-11-am-etawha-news-knp559334287","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगी सब्जी, फल और दूध की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगी सब्जी, फल और दूध की दुकानें
विज्ञापन
इटावा। जिला प्रशासन ने जिले के बाजार के खुलने के समय और किस चीज की दुकानें कितने बजे से कितने बजे तक खुलेंगी इसकी स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिले भर में सब्जी, फल और दूध की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगी। जिला मुख्यालय के बाजारों की दुकानें सुबह 10 से शाम छह बजे तक और नगरों व कस्बों की दुकानें सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक खोली जाएंगी। सभी एसडीएम ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों के शेड्यूल तय कर दिए हैं।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि साप्ताहिक बाजार और हॉट अभी नहीं लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालय के सभी बाजारों में दाहिनी ओर की दुकानें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और बायीं ओर की मंगलवार, गुरुवार, शनिवार दिन सुबह 10 से शाम छह बजे तक खोली जाएंगी। इसके अलावा भरथना, जसवंतनगर, बकेवर, लखना व इकदिल के अलावा सभी कस्बों के बाजारों की दुकानें सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक की खुलेंगी। बकेवर चौराहे से चारों सड़कों किनारे दाहिनी तरफ की दुकानें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और बायीं तरफ की मंगलवार,गुरुवार, शनिवार दिन खोली जाएंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोग जरूरत होने पर ही बाजार जाएं। बेवजह बाजार में भीड़ न बढ़ाएं। 62 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 10 साल आयु तक के बच्चे घर से बिल्कुल न निकलें। जिलाधिकारी ने बताया कि बाजार में दुकानें खोलने के दिन और समय को लेकर लोगों में भ्रम की जानकारी मिली थी। इसके चलते समय जारी किया गया है।