फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   vasoolee ka aarop lagaane par bhide karmee aur vyaapaaree

वसूली का आरोप लगाने पर भिड़े कर्मी और व्यापारी

Wed, 24 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
vasoolee ka aarop lagaane par bhide karmee aur vyaapaaree
जसवंतनगर। क्षेत्र में बनी नवीन मंडी परिसर में धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध वसूली का आरोप लगाने पर देर शाम मंडी के कर्मचारियों और व्यापारियों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इससे केंद्र में धान बेचने आए व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। अफरातफरी के दौरान क्रय धान खरीद का काम भी काफी देर तक बाधित हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसडीएम और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। इस मामले में मंडी निरीक्षक ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, धमकी देने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नवीन मंडी परिसर में देर शाम धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पहुंची। धान लेकर आए व्यापारियों के मंडी कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाए जाने पर विवाद हो गया।
कुछ व्यापारियों ने अवैध वसूली का विरोध किया, तो मंडी के एक कर्मचारी से हाथापाई की नौबत आ गई। मामला तूल पकड़ने पर बड़ी संख्या में जहां कर्मचारी लामबंद हो गए, वहीं व्यापारी भी एकजुट होकर पहुंच गए।
गुस्साए व्यापारियों ने अवैध वसूली के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बवाल बढ़ता देखकर मंडी के कर्मचारियों ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी। सूचना के बाद एसडीएम नम्रता सिंह और सीओ राजीव प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।
सूचना के बाद व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल भी स्थानीय व्यापार मंडल के नेताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। देर रात दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया।
उधर, मंडी निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने दीपक गुप्ता, आशीष गुप्ता, गिरीश चंद्र गुप्ता, शिवनाथ सिंह यादव, सुरेश चंद्र, सोनू समेत सात लोगों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालना व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामले में व्यापारी जहां ट्रैक्टर के हिसाब से रिश्वत का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, मंडी कर्मियों ने छह आर फार्म जमा न कर नवीन मंडी से धान लदा ट्रैक्टर निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed