{"_id":"602ab6738ebc3ee93e12b629","slug":"vasant-panchami-today-women-will-fight-screws-in-kite-festival-etawha-news-knp611929319","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी आज, पतंग महोत्सव में महिलाएं लड़ाएंगी पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी आज, पतंग महोत्सव में महिलाएं लड़ाएंगी पेच
विज्ञापन
इटावा। शहर में वसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को जेएसकेजी पॉलीटेक्निक कॉलेज की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में पतंग महोत्सव आयोजित होगा। इसमें महिलाएं एक दूसरे से पेच लड़ाती दिखेंगी। महोत्सव में पतंग उड़ाने के लिए 25 महिलाओं ने अपने नाम दर्ज कराए हैं।
आयोजक नमिता तिवारी व अर्चना चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग में पतंग बनाओ और दूसरे में पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता होगी। अभी तक पतंग उड़ाने के लिए 25 महिलाओं और पतंग बनाने के लिए 25 बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है।
सभी प्रतिभागियों को दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्टेडियम में अपने सामान के साथ प्रवेश लेना होगा। पतंग बनाओ प्रतियोगिता में 8 से 18 वर्ष तक के बालक व बालिकाएं दोनों भाग ले सकते हैं। पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता में 14 वर्ष से ऊपर की बालिकाएं व महिलाएं ही भाग ले सकतीं हैं।
विज्ञापन
आयोजक ने बताया कि अगर किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो वह अपना रजिस्ट्रेशन स्टेडियम में करवा सकतीं हैं। प्रतियोगिता के लिए लाल और पीले रंग का ड्रेस कोड अनिवार्य है।