{"_id":"61be2c77c5e9ac4c5c503d5a","slug":"vaccinated-etawah-news-knp670347712","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वैक्सीनेसन मामले में छह लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वैक्सीनेसन मामले में छह लोगों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सरसईनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को कई लोकसभा अध्यक्ष समेत कई मंत्रियों व नेताओं को कोरोना वैक्सीन लगाने का फर्जी मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकता हरकत में आ गया। सीएमओ ने मामले में जांच को गठित तीन सदस्यीय टीम से 72 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। एसडीएम ताखा भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी जाकर छह कर्मचारियों से पूछताछ की। उन लोगों के बयान भी दर्ज किए। अभी दो दिन और मामले की जांच चलेगी।
सीएमओ की तरफ से गठित जांच टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. शिवचरन, डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव और वैक्सीनेशन व कोविड पोर्टल प्रभारी प्रवेश मिश्रा सुबह सीएचसी सरसईनावर पहुंचे। टीम के सदस्य व डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव ने बताया पहले दिन सीएचसी के छह कर्मचारियों से पूछताछ की। उ्होंने बताया कि लोक सभा अध्यक्ष समेत कई मंत्रियों के नाम से वैक्सीनेशन प्रमाण जारी किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ सैफई में आयोजित हुए समस्या समाधान दिसस में शामिल होने के बाद सीएचसी पहुंचे। सीएमओ ने बताया जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है। तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जांच टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन क्या- क्या किया। अभी नहीं बताया जा सकता है।
12 दिसंबर को ताखा क्षेत्र की सरसईनावर सीएचसी में प्रभारी की आईडी से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, नितिन गड़करी को पहली वैक्सीनेशन डोज का लगने का सर्टिफिकेट जारी करके दूसरी डोज की तारीख भी तय कर दी गई। इसके अलावा कई अजीब नामों से भी जैसे संडे सिंह, मंडे सिंह के नाम से वैक्सीनेसन सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए। यह सर्टिफिकेट जारी होने का मामला सामने आने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. उदयप्रताप सिंह ने मामले की जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि आईडी और पासवर्ड हैक होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इस आईडी से पूरे ब्लॉक की मॉनीटरिंग की जाती है। जबकि वैक्सीनेशन के लिए रोज नई आईडी जनरेट की जाती है। उधर, एसडीएम ताखा कौशल कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच वह भी अपने स्तर से करवा रहे हैं। सीएचसी प्रभारी उदयप्रताप सिंह का कहना कि उन्होंने मामले में जांच के लिए पहले ही कहा था।
विज्ञापन
इटावा में पहले भी कुछ लोगों के पास बिना वैक्सीन लगवाए ही वैक्सीन लग जाने के मैसेज आ चुके हैं। इस मामले में भी स्वास्थ्य विभाग जांच की बात करता रहा है। बिना वैक्सीन लगवाए ही मैसेज आने की जांच पूरी नहीं हो पाई थी कि इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने की वहोने की बात सामने आ गई।
इटावा। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को इटावा आगमन के दौरान सैफई में हवाई पट्टी पर उतरने के बाद अशोक नगर स्थित पूर्व एमएलसी अशोक दुबे के घर पहुंचे। भाजपा नेता अशोक दुबे का इस साल फरवरी में निधन हो गया था। वह उनकी पत्नी व बेटे अंशुल दुबे से संवेदना व्यक्त किया। अशोक दुबे के साथ बिताएं पलों को याद किया। कहा अशोक दुबे को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सिंचाई विभाग पहुंचे। (संवाद)