फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Utensils and 75 thousand rupees were stolen by breaking the locks

Etawah News: ताले तोड़कर बर्तन व 75 हजार रुपये चुराए

Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Utensils and 75 thousand rupees were stolen by breaking the locks
भरथना। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर बर्तनों समेत 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रजराज नगर पानी की टंकी वाली गली में रहने वाली गुड्डी देवी ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे वह पास ही स्थित दूसरे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला बंद कर सामने बने अपने दूसरे घर में सोने चली गई थीं। शनिवार सुबह छह बजे जब वह अपने मकान पर पहुंची तो देखा कि उसका मुख्य दरवाजा खुला पड़ा है। साथ में बंद ताला मय कुंडा के टूटा हुआ दरवाजे के पास पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखा तो बक्सों का सामान कमरे में बिखरा पड़ा और लेडीज बैग में रखे 75 हजार रुपये गायब ऐ और पर्स खुला पड़ा था। घर में रखे पीतल-स्टील के कीमती बर्तन भी गायब मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी। कस्बा चौकी इंचार्ज मोहनवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed