{"_id":"56f584a64f1c1b437ef14fec","slug":"urn-with-journey-began-bhagwat-katha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा माता मंदिर कृष्णापुरम कालोनी सराय दयानत में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा शुरू होने के पहले मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कलश यात्रा भ्रमण के बाद मंदिर पहुंचकर पूर्ण हुई और कलश स्थापना के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया।
कलश यात्रा ने सराय दयानत क्षेत्र में भ्रमण किया और यहां जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया।
कलश यात्रा दुर्गामाता मंदिर पहुंचकर पूर्ण हुई और घट स्थापना करने के साथ ही भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मंदिर समिति के बृजानन्द शर्मा, राजीव यादव, अरविंद प्रताप सिंह धनगर ने बताया कि 26 मार्च को शुकदेव जन्म परीक्षित, 27 मार्च को ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र व वामन दर्शन, 28 मार्च को श्री राम कथा व कृष्ण जन्मोत्सव,29 मार्च को श्री कृष्ण बाललीला व गोवर्धन पूजा, 30 मार्च को रासलीला व रूक्मणी विवाह,31 मार्च को सुदामा चरित्र व कथा विश्राम 01 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा।
कलश यात्रा में नीरू यादव, मनोज यादव, जलवीर सिंह, थान सिंह, रामसेवक यादव, राजीव धनगर, विवेक शुक्ला, अशोक द्विवेदी, विवेक शुक्ला, पं. आशीष तिवारी, पं. रामगोपाल त्रिपाठी, अखिलेश यादव, राज यादव, देव यादव, मोहित पाल, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।