फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UPTET preparations complete, exam begins tomorrow at eight centres

Etawah News: यूपीटीईटी की तैयारियां पूरी, आठ केंद्रों पर कल से परीक्षा

Tue, 30 Jun 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
UPTET preparations complete, exam begins tomorrow at eight centres
इटावा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो जुलाई से चार जुलाई तक आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 17,400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा तीन दिनों में पांच पालियों में कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 3,480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र भी सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय पहुंच गए, जिन्हें कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवाया गया है। परीक्षा के दिन ही इन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमैट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, शोरावाल इंटर कॉलेज, पंचायत राज महिला पीजी कॉलेज और केके डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बार मास्साब भी देंगे परीक्षा
इस बार परीक्षा की एक विशेष बात यह भी है कि बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक भी यूपीटीईटी में शामिल हो रहे हैं, जो वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत हैं। जनपद से लगभग एक हजार शिक्षक इस बार की परीक्षा में शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होने के कारण ये शिक्षक भी परीक्षा दे रहे हैं। जिले के अधिकांश पुरुष शिक्षकों के परीक्षा केंद्र फिरोजाबाद, जबकि महिला शिक्षकों के केंद्र फर्रुखाबाद में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed