{"_id":"69d54e2ef3059bb2ab0f4b58","slug":"uproar-over-death-of-a-transport-worker-etawah-news-c-216-1-etw1005-140659-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रांसपोर्ट में कार्यरत मजदूर की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रांसपोर्ट में कार्यरत मजदूर की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
इटावा। थाना क्षेत्र के नगला मनी निवासी युवक की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। इसके बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।
नगला मनी निवासी रवींद्र उर्फ लालू (29) गुजरात के वापी क्षेत्र के डूंगरी फरिया में कमलेश के यहां रहकर ट्रांसपोर्ट में मजदूरी करता था। छोटे भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि रवींद्र 14 मार्च को गांव से गुजरात गया था। 29 मार्च की रात करीब नौ बजे मंजीत नाम के व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि मकान की छत गिरने से रवींद्र घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद तीन अप्रैल को कमलेश ने फोन पर रवींद्र की मौत की सूचना दी।
सोमवार को रवींद्र का शव लेकर गांव पहुंचे। परिजनों ने कमलेश पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि छह मार्च 2024 को कमलेश ने उनके पिता को बहला-फुसलाकर 11.5 बीघा जमीन अपने नाम लिखवा ली थी। इसी विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी गई। बसरेहर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है।