फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP top in Assam and East Zone in Far East

फार ईस्ट में असम तथा ईस्ट जोन में यूपी शीर्ष पर

Mon, 16 Oct 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 16 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
UP top in Assam and East Zone in Far East
ताइक्वांडो में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रधानाचार्य डॉ. आनंद व अन्य। - फोटो : amarujala

इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल आलमपुर हौज इटावा में चल रही ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। असम राज्य के खिलाड़ियों ने 27 गोल्ड, 10 सिल्वर तथा 12 ब्रांज मेडल के साथ फार ईस्ट जोन की पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईस्ट जोन में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 20 गोल्ड, 20 सिल्वर तथा 31 ब्रांज के साथ अपने जोन पदक तालिका में पहला स्थान पाया। झारखंड ने 12 गोल्ड, 13 सिल्वर तथा 20 ब्रांज के साथ ईस्ट जोन में दूसरा और बिहार तीसरे स्थान पर रहा है। फार ईस्ट जोन में छत्तीसगढ़ ने दूसरा, उड़ीसा ने तीसरा और प. बंगाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


बालिकाओं की ईस्ट जोन अंडर 17 आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग नवयुग पब्लिक स्कूल की वैष्णवी मिश्रा ने गोल्ड मेडल जीता। 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रेडियेंट पब्लिक स्कूल की  दिवांशी जैन ने गोल्ड, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में जैनिथ पब्लिक स्कूल की एश्वर्या यादव ने गोल्ड, 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की रिया घोसाल ने गोल्ड मेडल जीता। बालिकाओं की अंडर 19 आयु वर्ग प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रेडियंट पब्लिक स्कूल की जागृति ने गोल्ड, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सनबीम पब्लिक स्कूल की अवीसा ने गोल्ड, 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सरला विरला पब्लिक स्कूल की प्रियंका वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


बालिकाओं की फार ईस्ट जोन अंडर 14 आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में 25 किलोग्राम से कम भार वर्ग ओपी जिंदल पब्लिक स्कूल की अंकिता ने गोल्ड मेडल, 30 किलोग्राम से कम भार वर्ग में भारतीय विद्या भवन की लक्ष्मी वर्मा ने गोल्ड, 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट स्कूल की जिरखा राय ने गोल्ड, 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट पब्लिक स्कूल की अर्पित राय ने गोल्ड मेडल जीता, 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मेरियस पब्लिक स्कूल की वरिष्ठा कश्यप ने गोल्ड, 45 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में गुरुकुल स्कूल की जगस्मिता ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 17 आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग भारतीय विद्या भवन की जयस्वी अग्रवाल ने गोल्ड मेडल, 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सेंट जेवियर्स की अदशा मिश्रा ने गोल्ड, 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट स्कूल की जसप्रीत ने गोल्ड, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल की राखी सिंह ने गोल्ड, 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट स्कूल की तिप संघी ने गोल्ड मेडल जीता। बालिकाओं की अंडर 19 आयु वर्ग प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में इंडिया पब्लिक स्कूल की विदिशा ने गोल्ड, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में भारतीय विद्यालय भवन की सिमरन ने गोल्ड, 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट पब्लिक स्कूल की खंजना ने गोल्ड मेडल जीता, 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में साउथ प्वाइंट स्कूल की शबनम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। समारोह में सांसद तेज प्रताप यादव, संयोजक डॉ. आनंद, एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव आदि रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed