{"_id":"600ad44b8ebc3e340557c96e","slug":"up-the-police-did-not-take-action-against-those-who-tried-the-rape-the-victim-gave-her-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, शिकायत पर गाली दे भगाया, पीड़िता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, शिकायत पर गाली दे भगाया, पीड़िता ने दी जान
Fri, 22 Jan 2021 07:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बार फिर पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर बलरई थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी ने शुक्रवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बुधवार को हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा उन्हेें गाली देकर थाने से भगा दिया।
वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि किशोरी के भाई की तरफ से मिली तहरीर की जांच की जा रही थी, इसी बीच उसने आरोपी पक्ष से समझौता कर लिया था। बलरई थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 17 वर्षीय बहन बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत गई थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया था।
बहन के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह छूटकर भागी और घर आकर मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी भाग निकला था। भाई ने बलरई थाने में थानाध्यक्ष से मामले की शिकायत की। युवक का आरोप है कि थानाध्यक्ष व वहां मौजूद एक दरोगा ने तहरीर ली लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं की।

मामले में रिपोर्ट दर्जकर करने की बात बोलने पर थानाध्यक्ष व दरोगा ने गालियां दी और कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने पर तुम्हारी बहन की बदनामी होगी। यह कहते हुए थाने से भगा दिया। भाई के अनुसार गुरुवार शाम को पुलिसवाले घर आए और दबाव बनाकर समझौता करवा दिया। लिखवाया कि वह कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
युवक ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बहन खेत जाने के लिए घर से निकली। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से परेशान थी। तभी उसने घर से 200 मीटर दूरी पर स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के खम्भा नंबर 1180/20 पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बलरई थानाध्यक्ष व दरोगा पर दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सूचना पर उप जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु, जसवंत नगर क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद, व औरैया एसपी कार्यवाहक एसएसपी अर्पणा गौतम पहुंची।