फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: 15 cows died in one day in Etawah Parauli Ramayan Gaushala, four teams of doctors are treating

यूपी: इटावा की गोशाला में एक दिन में 15 गोवंशों की मौत, डॉक्टरों की चार टीमें कर रहीं इलाज

Mon, 06 Sep 2021 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Sep 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
UP: 15 cows died in one day in Etawah Parauli Ramayan Gaushala, four teams of doctors are treating
जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के इटावा में गोशालाओं की स्थिति दयनीय है। जिले में आए दिन गोशाला में गोवंशों की मौत के मामले सामने आते रहते हैं। इसके बाद भी गोशालाओं की हालत नहीं सुधर रही है। जिले की सबसे बड़ी गोशाला बसरेहर ब्लॉक की परौली रामायन में सोमवार को 15 और गोवंशों की मौत हो गई। सैफई ब्लॉक के डॉक्टरों की चार टीमें गठित की गई हैं जो बीमार पड़े गोवंश का बोतल लगाकर गौशाला के अंदर इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


गोवंशों का कब्रिस्तान बनी गोशाला
गोशाला में कई गोवंश अभी भी बीमार हैं। एक दिन में इतनी अधिक संख्या में गोवंशों की मौत की खबर पाकर अफसरों ने गोशाला पहुंचकर मौका मुआयना किया। डॉक्टरों की टीम ने बीमार गोवंशों का इलाज किया। बसरेहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत परौली रमायन के गांव नगला हरी में बनी है जिले की सबसे बड़ी गोशाला। इन दिनों गोवंशों का कब्रिस्तान बन गया है। गोशाला में गोवंशों की मौत की खबर पाकर मीडिया कर्मी गुरुवार को वहां गए तो आठ गोवंश परिसर में मृत पड़े दिखाई दिए। इसके बाद भी पंचायत के अफसर गोवंशों की मौत पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन


कई दिनों से बीमार पड़े हैं गोवंश
सोमवार को जब मीडियाकर्मी गोशाला पहुंचे, तो वहां 15 गोवंश और मृत मिले। लगभग 12 गोवंश गोशाला में बीमार पड़े हैं। पिछले शुक्रवार को 18 गोवंशों की मौत का मामला मीडिया में आया तो बसरेहर ब्लॉक के अफसर टीम के साथ गोशाला पहुंच गई थी। गोशाला की व्यवस्थाओं को देखा। कर्मचारियों से बातचीत की। आज भी पशु चिकित्सक ने टीम के साथ गोवंशों के शवों को पोस्टमार्टम किया। इसके गोवंशों के शवों को परिसर में ही दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed