फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unlicensed biryani shops shut down.

Etawah News: बिना लाइसेंस चल रहीं बिरयानी की दुकानें कराई बंद

Wed, 30 Sep 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Unlicensed biryani shops shut down.
फोटो: 20 दुकानों की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। स्रोत विभाग - फोटो : सांकेतिक
जसवंतनगर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह के नेतृत्व में टीम ने टंकी परिसर के बाहर स्थित हैदर अली चिकन बिरयानी और मुरादाबादी हैदराबादी चिकन बिरयानी की दुकानों पर जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दोनों दुकानदारों से खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा। दोनों प्रतिष्ठानों के संचालक मौके पर लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों को बंद करा दिया। अधिकारी ने दुकानदारों को खाद्य कारोबार से संबंधित नियमों का पालन करने और आवश्यक लाइसेंस व अनुमति के बिना खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कस्बे में खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले दुकानदारों में हलचल रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed