फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   underconstruction godown lenter collapse

निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर ढहा, चार मजदूर घायल

Sat, 29 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 29 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
underconstruction godown lenter collapse
गोदाम का गिरी शटरिंग। - फोटो : अमर उजाला
इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखर के पास हाईवे किनारे निर्माणाधीन एक गोदाम का लेंटर ढह गया। हादसे में चार मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। इकदिल पुलिस के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मजदूरों को बाहर निकाला। मजदूरों के परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस को देखकर जाम लगाने वाले भाग गए।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम ग्राम पिलखर हाईवे के निकट शहर के एक लोहा व्यापारी के गोदाम के निर्माण में लेंटर डालने का कार्य चल रहा था। यहां लगभग एक दर्जन मजदूर और मिस्त्री लगे थे। लेंटर दूसरी मंजिल पर डाला जा रहा था जबकि पहली मंजिल पर भी सिर्फ  अभी तक शटरिंग का कार्य ही हुआ था। अचानक पहली मंजिल की शटरिंग की बल्ली खिसक गई और लेंटर ढह गया। चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। लेंटर गिरता देख अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस और आसपास के लोगाें को दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से मजदूर मुन्नालाल पुत्र मिठ्ठनलाल निवासी मढैया शिवनारायण, दिनेश पुत्र रामनाथ निवासी शेखूपुर जखौली थाना इकदिल, विजय पाल पुत्र होरीलाल निवासी  ग्राम बिरारी व रामशंकर पुत्र फूलसहाय निवासी ग्राम बिरारी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर मजदूरों के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मलबे में और भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। उन्हाेंने हाईवे पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष इकदिल आलोक राय मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर जाम लगाने वाले भाग खडे़ हुए। पुलिस ने रोड़ पर पड़ी बल्लियों को हटाकर जाम खुलवाया। एसओ ने बताया कि मलबे में और कोई मजदूर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed