फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncontrolled trolley entered two shops, four killed, two injured

Etawah News: अनियंत्रित ट्राला दो दुकानों में घुसा, चार की मौत, दो घायल

Sun, 17 Dec 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled trolley entered two shops, four killed, two injured
इटावा। कानपुर की ओर से आगरा जा रहा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर शनिवार रात करीब 10:20 बजे नेशनल हाईवे स्थित मानिकपुर मोड़ के पास बनी दो दुकानों में घुस गया। ट्राला और मलबे के नीचे दबकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। वहीं, ट्राले की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस और घायलों जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना पर डीएम-एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे ट्राले को हटाया जा सका। शनिवार रात लगभग 10:20 बजे कानपुर की ओर से आगरा जा रहा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर मानिकपुर मोड़ के पास सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। ट्राला दुकानों के ऊपर चढ़ने से मलबे और ट्राला के नीचे कई लोग दब गए। सूचना पर इकदिल थाना पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। एक क्रेन और जेसीबी बुलाकर घायलों को निकाला गया। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सूरज निवासी पक्का बाग भाग 2 विकास कॉलोनी थाना इकदिल, संजय निवासी जहांगीरपुर जैदपुर कलां जिला आगरा, कुलदीप पुत्र गंगाराम निवासी मानिकपुर मोड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, राहुल (15) पुत्र सुनील निवासी मनिकपुर मोड़, मोहम्मद तालिब पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी मोहल्ला कस्बा इकदिल और सौरभ (23) पुत्र सत्यभान निवासी नगला केसरी भदान फिरोजाबाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां तालिब की हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते वक्त उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी घटना की जानकारी ली। देर रात 12 बजे ट्राला हटाया जा सका। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत और दो लोग घायल हुए हैं। ट्राला चालक नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पीने के लिए रुके थे मामा-भांजा, चली गई जान

सौरभ शनिवार को अपने मामा सूरज और बुआ के बेटे संजय के साथ कानपुर की तरफ से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मानिकपुर मोड़ के पास तीनों चाय पीने के लिए दुकान पर रुक गए थे । इसी बीच मौत बनकर आया ट्राला उन्हें रौंदते हुए दुुकान में जा घुसा। हादसे में मामा सूरज और सौरभ के बुआ के बेटे संजय की मौत हो गई। वहीं, मृतक कुलदीप ने कुछ दिन पहले ही मानिकपुर मोड़ पर चाय की दुकान लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed